केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा गिरीपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जन जाति का दर्जा दिए जाने से उत्साहित क्षेत्र के लोगो द्वारा स्वागत व धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस कड़ी में नौहराधार अंतर्गत आने वाले केंद्रीय हाटी अध्यक्ष डॉ अमीचंद कमल के गांव शामरा गांव में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे बोगधार इलाके की 7 पंचायतों के हाटी समिति सदस्यों व पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए हाटी समिति महासचिव कुंदन शास्त्री पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। महासचिव कुंदन शास्त्री ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली प्रदेश व केंद्र सरकार ने 55 साल पुरानी जनजाति दर्जे की मांग पूरी कर गिरीपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा देकर ऐतिहासिक सौगात दी है।केद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डाक्टर अमीचंद कमल ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि, हम लोग कल्पना भी नहीं कर सकते थे की इतना बड़ा काम होगा। मगर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाटी समुदाय के लाखों लोगों की यह पीढ़ा समझी और 55 वर्षो के बाद हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित करवाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपना वादा पूरा कर दिया है और अब ऋण चुकाने का समय आ गया है। इस लिए आने वाले विधानसभा चुनाव में ही हम यह ऋण अदा कर सकते है । वैसे भी गिरीपार क्षेत्र के लोग एहसान फरामोश नही है वे केद्र व राज्य सरकार के इस एहसान का बदला अवश्य चुकाएंगे ।
केंद्रीय हाटी समिति अध्यक्ष अमी चंद कमल के गांव शामरा मे किया गया अभिनंदन समारोह का आयोजन
