कांगडा जिला में सात दिन में कोविड के 276 नए मामले

उपायुक्त कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने कहा कि कोविड को लेकर सभी नागरिकों को सतर्क रहना जरूरी है तथा सर्दी खांसी, जुकाम इत्यादि होने पर कोविड टेस्टिंग अवश्य करवाएं। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि  वर्तमान में जिला कांगड़ा में कोविड 19 के नए मामलों में भारी वृद्धि दर्ज की गई है, उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में 93 नये मामले, मई माह में 86 तथा जून माह में 426 नए मामले कोविड के उजागर हुए हैं जबकि जुलाई माह में 276 कोविड के नए मामले जिला कांगड़ा उजागर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में कोविड पाजिटिव मामलों की दर 1.2 प्रतिशत,मई माह में 0.8 प्रतिशत जबकि जून माह में 3.2 प्रतिशत रही है इसी तरह से जुलाई माह में अब तक कोविड पॉजिटिव मामलों की दर 6 प्रतिशत से भी उपर है।

 उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सभी नागरिकों को कोविड नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी है इसके साथ ही खांसी बुखार जुकाम होने पर तुरंत आइसोलेट करें व जाँच करवाए, ताकि इस संक्रमण को और बढ़ने से रोका जा सके। उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने कहा कि सरकार द्वारा कोविड के संक्रमण से आम जनमानस को बचाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान भी आरंभ किया है तथा जिन लोगों की अभी तक वैक्सीन की कोई भी डोज छूटी है तो वे कोविड टीकाकरण अवश्य करवाएं।
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने पंचायत प्रतिनिधियों तथा स्वास्थ्य विभाग विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि जिला में कोविड संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को फिर से जागरूक करें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *