इस बार आम आदमी पार्टी एक विकल्प : सुरजीत ठाकुर

बुधवार को सोलन मॉल रोड पर आम आदमी पार्टी द्वारा प्रभात रैली का आयोजन किया गया जिसमें विशेष रुप से आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर मौजूद रहे, वही प्रभात रैली के बाद सोलन शहर के साथ लगते क्षेत्रों में आज आम आदमी पार्टी द्वारा बदलाव यात्रा भी निकाली जानी है। प्रभात रैली के दौरान मीडिया से बातचीत में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि लगातार हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी प्रभात रैली और बदलाव यात्रा निकाल रही है, उसी के चलते आज शिमला लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा कवर करने के बाद वे सोलन पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रभात रैली का मुख्य उद्देश्य अपने कार्यकर्ताओं को एक्टिव रखना है वही बदलाव यात्रा भी आज सोलन शहर में निकाली जानी है सुरजीत ठाकुर ने कहा कि 30 वर्षो तक हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस और भाजपा को नकारती रही है क्योंकि उनके पास कोई और विकल्प नहीं था,कभी कांग्रेस को चुना जाता था तो कभी भाजपा को लेकिन आज उनके पास आम आदमी पार्टी के रूप में एक विकल्प है और जनता इस विकल्प को चुनना चाह रही है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में जिस तरह से आम आदमी पार्टी एक बदलाव के साथ विकास की ओर आगे बढ़ रही है उसी कड़ी में जनता भी अब यह चाह रही है कि विकास को गति दी जाए,उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार प्रमुख मुद्दे हिमाचल की जनता आम आदमी पार्टी के रहेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार नुक्कड़ सभाएं और बदलाव यात्रा के माध्यम से जनता के मुद्दों को ध्यान में रखकर एक मेनिफेस्टो भी तैयार किया जा रहा है जिसमें आम जनता से जुड़े मुद्दों को रखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *