आज बल्ह गांव में हुआ लाइब्रेरी का उद्घाटन

विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने रविवार को हमीरपुर के बल्ह गांव में लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस लाइब्रेरी का संचालन स्थानीय समाजसेवी, लेखक एवं साहित्यकार राजेंद्र राजन रोटरी क्लब के सहयोग से कर रहे हैं।

मुख्य अतिथि पहुंचे स्थानीय विधायक आशीष शर्मा ने समाजसेवी लेखक एवं साहित्यकार राजेंद्र राजन के इस प्रयास की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की लाइब्रेरी खोलना बहुत अच्छी बात है। इस लाइब्रेरी में रखी किताबें पढ़कर लोग अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने राजेंद्र राजन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

आपको बता दे कि यहाँ बच्चों को पढ़ाई के लिए विभिन्न पुस्तके उपलब्ध करवाई गई हैँ। जिसका लाभ जिलाभर के बच्चे उठा सकते है | इस लाइब्रेरी में कई महत्वपूर्ण पुस्तकों को उपलब्ध करवाया गया है ताकि युवाओं का ज्ञान बढ़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *