अजय देवगन के पीछे भागी जनता, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वो स्कूटी चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अजय को सेट पर देख अचानक भीड़ उनके पीछे दौड़ती हुई दिखाई दे रही है। अजय ने खुद ये वीडियो शेयर करते हुए फैंस को प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा। साथ ही गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट पहनने की सलाह दी। बताया जा रहा है कि ये वीडियो अजय देवगन की नई अपकमिंग फिल्म भोला की सेट पर का  है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अजय देवगन बिना हेलमेट पहने हुए स्कूटी चला रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए अजय ने लिखा- ‘अच्छा लगता है जब भीड़ आपका किसी सही वजह से पीछा कर रही हो। गाड़ी चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें शूटिंग की वजह से मैंने हेलमेट नहीं पहना था।’ अजय के इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

भोला तमिल रीमेक अजय खुद डायरेक्ट कर रहे हैं

अजय देवगन की नई प्रोजेक्ट भोला तमिल फिल्म कैथी की रीमेक होगी। कैथी में  साउथ सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया था। साल 2019 में आई इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं भोला का डायरेक्शन अजय देवगन खुद करने वाले हैं और उन्हें असिस्ट करेंगे दानिश गाँधी जो अजय देवगन के भांजे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AJAY DEVGN FFILMS (@adffilms)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *