आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष मुख्य प्रदेश प्रवक्ता भाजपा रणधीर शर्मा ने बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि कांग्रेस पार्टी कांग्रेसी नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोबिया से ग्रस्त ग्रस्त है जब जब भी देश के प्रधानमंत्री हिमाचल के दौरे पर आते हैं जो कांग्रेसी नेता अनाप-शनाप बयानबाजी करते हैं रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर के एम्स हॉस्पिटल के उद्घाटन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसी नेता विधायक पूर्व मंत्री ने जिस प्रकार से बयानबाजी की है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खौफ छाया कांग्रेसी नेता में
यह दर्शाता है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर कितने हड़बड़ाहट में है उन्होंने कहा कि इससे यह प्रतीत होता है कि मोदी नाम का खौफ किस कदर कांग्रेसी नेता में छाया है रणधीर शर्मा ने कहा कि अभी तक तो एम्स की ओपीडी का उद्घाटन हुआ हैअभी त्यार हो रही बड़ी बड़ी इमारतें मरीजों के दाखिले की सुविधा इसके अलावा सभी प्रकार के टेस्ट की सुभिधा यह सभी बड़ी-बड़ी प्रक्रिया शुरू होनी बाकी है
एम्स हॉस्पिटल में होगी सुविधा
और इसी का विधिवत रूप से उद्घाटन करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है उद्घाटन के बाद ही एम्स हॉस्पिटल में पूरी तरह से हर सुविधा शुरू होगी रणधीर शर्मा ने कहा कि यह हिमाचल बिलासपुर के लिए सौभाग्य की बात है कि साढ़े 4 साल के कार्यकाल में लगभग 14 सौ 50 करोड रुपए का प्रोजेक्ट बनकर तैयार हुआ है और इसका विधिवत रूप से देश के प्रधानमंत्री उद्घाटन करके जनता को समर्पित करेंगे रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में जिस प्रकार से डबल इंजन सरकार ने कार्य किया है बड़े बड़े प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश में लगे हैं और जिस तरह से विकास की गति बढ़ी है उसे कांग्रेसी नेताओं में बोखलाहट पैदा होती है
