हिमाचल में आप का संगठन मजबूत, जनता चाहती है सता और व्यवस्था परिवर्तन – अंजू राठौर

हिमाचल प्रदेश में जनता बदलाव चाहती है इसके लिए अब प्रदेश की जनता के पास एक विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी सामने है,सोलन में मीडिया को जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी महिला विंग की सह सचिव अंजू राठौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी जमीनी स्तर पर हिमाचल प्रदेश में कार्य कर रही है। इस बार प्रदेश की जनता सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन चाहती है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा बारी-बारी की राजनीति करती आई है लेकिन जनता के मुद्दों पर कभी भी उन्होंने बात नहीं की है, उन्होंने कहा कि आज मात्र 5 महीनों में ही आम आदमी पार्टी ने अपना संगठन हिमाचल प्रदेश में मजबूत कर लिया है महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन उसकी तरफ दोनों ही पार्टियां बोलने के लिए तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि जीएसटी भी खाद्य पदार्थों पर लगाया जा रहा है जोकि बिल्कुल निंदनीय है,राठौर ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है स्वास्थ्य सुविधाएं हिमाचल प्रदेश में लोगों को बेहतर नहीं मिल रही है जिससे आम आदमी परेशान है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का विकास मॉडल पंजाब के बाद हिमाचल में भी लागू हो इसके लिए लोग तैयारी करके बैठे हैं,उन्होंने कहा कि सोलन में किसानों की नगदी फसल टमाटर है लेकिन उस पर भी समर्थन मूल्य देने की मांग आज तक कोई भी पार्टी पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को समझ रही है वहीं इस बार जनता बदलाव के मूड में है और सता और व्यवस्था परिवर्तन करना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *