हिमाचल प्रदेश के मंडी के थे शहीद पायलट  एम राणा

 

वायु सेना का  फाइटर जेट MiG-21 बायसन (ट्रेनर एयरक्राफ्ट) क्रैश के पायलट विंग कमांडर एम राणा और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल शहीद हो गए। एम राणा हिमाचल प्रदेश के मंडी के थे, जबकि अद्वितीय बल जम्मू के रहने वाले थे। राजस्थान में बाड़मेर के भीमड़ा गांव में गुरुवार रात 9 बजकर 10 मिनट पर  विमान का धमाका हुआ था ।धमाका इतना तेज था कि आसपास के 8-10 किमी तक आवाज की गूंज सुनाई दी थी ।बिमान का मलबा करीब आधे किलोमीटर तक फ़ैल गया था ।

आग के गोले में बदल गया विमान
मिग-21 ने उत्तरलाई से उड़ान भरी थी। भीमड़ा के पास अचानक विमान में तकनीकी खराबी आई। बताया जा रहा है कि मिग रेत के एक टीले पर जाकर क्रैश हुआ। फ्यूल होने की वजह से इसमें आग लग गई। दोनों पायलट विमान से इजेक्ट हो पाते, इससे पहले ही वह आग के गोले में तब्दील हो गया।

इस घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें हादसे के बाद घटनास्थल पर विमान के मलबे में आग लगी हुई है। बॉडी पाट्‌र्स बिखरे पड़े हैं। पास ही एक मोबाइल भी टूटकर गिरा हुआ है। विमान जहां गिरा वहां 15 फीट के दायरे में बड़ा गड्‌ढा हो गया है। बाड़मेर में सैन्य विमान हादसे का 9 साल में यह आठवां मामला है।

वायु सेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है। साथ ही, जान गंवाने वालों के परिवार के प्रति शोक संवेदना जताई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी से हादसे को लेकर बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *