हिमाचल  निर्माता डॉ वाई एस परमार की 116 जयंती  के अवसर पर शहरी मंत्री सहित कांग्रेस नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

 हिमाचल  निर्माता डॉ वाई एस परमार के 116 वें जन्मदिन पर प्रदेश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। शिमला में रिज मैदान पर जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहा शहरी मंत्री सुरेश भारद्वाज , कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह सहित अन्य विधायकों एवं स्थानीय लोगो ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित  किया।
 
 मौके पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि डॉक्टर वाईएस परमार का हिमाचल प्रदेश के विकास में बहुत बड़ा योगदान रहा है। 15 अप्रैल 1948 को जब हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया और आज पूरे प्रदेश भर में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निर्माण में डॉ वाईएस परमार पदम थे जैसे कई लोगों ने महत्वपूर्ण काम किया है। सन 1971 में डॉ वाईएस परमार तीसरी बार मुख्यमंत्री बने तब हिमाचल प्रदेश को भारत के गणतंत्र में 18वां राज्य बनाया गया। वही तब से लेकर आज तक हिमाचल प्रदेश हिंदुस्तान के बड़े-बड़े राज्यों से विकास की गति में तीव्र से आगे बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश को आज सेब राज्य के रूप में भी जाना जाता है जिसकी नीव डॉ वाईएस परमार द्वारा रखी गई थी। डॉ वाईएस परमार के दृष्टिकोण की वजह से हिमाचल प्रदेश शिक्षा स्वास्थ्य सड़क निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी छलांग लगा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *