आजकल बच्चों को स्मार्ट फोन देना आम बात हो गई है। छोटे बच्चे से लेकर नवयुवक तक फोन पर गेम खेलने की लत से हर कोई वाकिफ है लेकिन हिमाचल के मंडी जिला में बच्चे को फोन पर पब्जी गेम खेलना परिवार वालों को महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है की मंडी के जोगिंदर नगर में एक बच्चे ने फोन पर पबजी गेम खेलते हुए 40 हजार लुटा दिए। बालक जोगिंदर नगर में निजी स्कूल का छात्र है। जब माता पिता को बच्चे की इस हरकत का पता चला तो मंगलवार को लिखित शिकायत पुलिस थाना में दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार, बालक पब्जी गेम खेलते हुए आमदनी के चक्कर में यह पैसे लुटाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में किशोर के माता-पिता ने बताया कि डेढ़ महीने के अंतराल में 2, 3 और 5 हजार करके यह धनराशि निकाली गयी है। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने माता-पिता की शिकायत के आधार पर आगामी जांच शुरू कर दी है।
