हमीरपुर की दडूही पंचायत में लगा फैब्रिकेटेड टॉयलेट

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/588139196580776

हिमाचल की पंचायतों में अब लोगों को हाईटेक टॉयलेट देखने को मिलेंगे। पहली बार यहां फैब्रिकेटेड टॉयलेट लगाने का काम शुरू हुआ है । स्वच्छ भारत मिशन के तहत इन टॉयलेट स्कोर बनाकर आम जनता की सुविधा के लिए शुरू किया जाएगा हमीरपुर की दडूही पंचायत से इसकी शुरुआत हुई है लोगों को खुले में शौच करने से रोकने के लिए यह टॉयलेट काफी मददगार साबित होंगे । खास बात है कि फैब्रिकेटेड टॉयलेट होने की वजह से इसे चंद घंटों में ही इनस्टॉल किया जा सकता है और इसकी सबसे खास बात यह भी है कि इसमें पानी की भी प्रॉपर सुविधा होगी हाथ धोने के लिए वॉश बेसन होगा गंदगी की समस्या से निपटने के लिए पंचायतें इन्हें लगाएंगे और किसको लगाने का सारा खर्च केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत उठाया जाएगा ।
हमीरपुर ज़िला मुख्यालय के साथ लगती दडूही पंचायत को फैब्रिकेटेड टॉयलेट बनाने के लिए ₹2 लाख 10 हजार रुपए मिले हैं यहां तो ऐसे टॉयलेट बनाए जाएंगे जिसमें एक बनकर तैयार हो गया है इसे मटहानी शिव मंदिर के पास लगाया गया है । इस टॉयलेट के रखरखाव का जिम्मा यहां की मंदिर कमेटी को ही सौंपा गया है । जहां भी इस तरह के टॉयलेट लगाए जाएंगे वहां इसकी देखरेख कसारा जिम्मा लोकल कमेटी द्वारा किया जाएगा जिसे संबंधित पंचायत द्वारा बनाया जाएगा टॉयलेट बना बनाया तैयार होकर आएगा सिर्फ इसे इंस्टॉल करना होगा इसके लिए या तो सीवरेज टैंक बनाकर उसके साथ जोड़ा जा सकता है या फिर बायो टैंक भी बनाकर काम में लाया जा सकता है टॉयलेट की सारी निगरानी पंचायत द्वारा ही की जाएगी।
दडूही पंचायत के प्रधान उषा बिरला ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत फैब्रिकेटेड टॉयलेट बनाने के लिए पैसे मिले हैं जिसमें एक पायलट बनकर तैयार हो गया है और दूसरा भी जल्द ही अच्छी लोकेशन पर लोगों की सुविधा के लिए लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *