स्काउट्स एंड गाइड्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें संगठन की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों की सराहना करते हुए समाज की भलाई के लिए विभिन्न गतिविधियों का विस्तार करने को कहा।
मुख्यमंत्री के ओएसडी ने पदभार संभाला
मुख्यमंत्री के नवनियुक्त विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) कुलदीप सिंह ने आज हिमाचल भवन, नई दिल्ली में अपना पदभार ग्रहण किया। भारतीय सेना में कर्नल पद से सेवानिवृत्त कुलदीप सिंह ने 26 साल तक सेना में अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान की हैं। वह हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू के एक बागवान परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने भारत सरकार के खेल मंत्रालय में आठ वर्षों तक खेल सलाहकार के रूप में भी कार्य किया है।