सोलन में अब तक 166 पशुओं की हो चुकी है मौत, अभी भी एक्टिव है 2682 मामले
SOLAN: हिमाचल प्रदेश में लंपी वायरस महामारी घोषित हो चुकी है,इसके बावजूद हिमाचल प्रदेश में लगातार लंपी वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। जिले में लंपी वायरस के 5216 मामले सामने आ चुके हैं जिसमें से 2368 पशु ठीक हो चुके तो वही 2682 मामले अभी भी एक्टिव है,जिला में अभी तक लंपी वायरस से 166 पशुओं की जान जा चुकी है।
पशुपालन विभाग सोलन के परियोजना सहायक निदेशक डॉ मनदीप ने बताया कि लंपी वायरस के मामले आने के बाद जिला में अब तक 5216 मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि ये बीमारी पशुओं में लार से पैदा हो रही है, झूठा घास, चारा और फीड खाने से आगे से आगे फैलती जा रही है। जिला में पशुपालन विभाग के 27 हॉस्पिटल है वहां टीमें बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि जिन गांव में लंपी वायरस के मामले सामने आ रहे हैं वहां पर वैक्सीनेशन नहीं की जा रही है उसके 5 किलोमीटर के दायरे में जो गांव है वहां वैक्सीनेशन की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला में अब तक 9365 पशुओं की वैक्सीनेशन की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कहा कि लंपी वायरस के मामले जैसे ही सामने आए थे उस समय 05 टीमें पशुपालन विभाग द्वारा बनाई गई थी लेकिन अब हर जिला में जहां जहां भी पशुपालन विभाग के हॉस्पिटल है वहां वहां टीमें ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक कर रही है।
