https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/898887811398579
भाजपा मंडल अध्यक्षों की एक बैठक आज परिधि गृह हमीरपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में सांसद मोबाइल सेवा द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया गया। बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि सांसद मोबाइल सेवा पिछले पांच साल से सेवाएं दे रही है। इस दौरान अध्यक्षों ने कहा कि सांसद मोबाइल सेवा का शुभांरभ 14 अप्रैल 2018 को हमीरपुर से किया गया था और लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयायों से यह संभव हो पाया है । उसके बाद से लगातार लोगों को घर द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस सेवा के शुरू करने का मुख्य उद्देश्य हरेक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना था । इसी का परिणाम है कि बीते पांच साल में आठ लाख से अधिक स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को घर द्वार पर उपलब्ध करवाई जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से आठ प्रशासनिक जिलों के अंदर लगभग 33 ऐसी सांसद मोबाइल सेवाएं चल रही हैं जिसका लाखों लोगों का लाभ उनके घर द्वार पर मिल रहा है। मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से 40 प्रकार के टेस्ट किए जाते हैं और इसमें बुजुर्ग तथा महिलाओं को अधिकतम लाभ मिला है।उन्होंने बताया कि हमीरपुर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आंख के रोगियों को निशुल्क उपचार के साथ ही आवश्यता अनुसार चश्मा भी दिया जाएगा। शिविर में चश्मा उपलब्ध करवाना अनूठी पहल है। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को आज गौत्तम गर्ल कॉलेज कैंपस में शिविर आयोजित किया जा रहा है। 15 अप्रैल को ऊना के डीएवी सेंटेनरी पब्ल्कि स्कूल नंगल रोड़ में शिविर का आयोजन होगा।
आपको बता दे कि लोगों को सांसद मोबाइल सेवा के माध्यम से घर द्वार पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। बीते पांच साल में इस सेवा ने लाखों लोगों को लाभ पहुंचाया है और आगामी समय में भी यह सेवा लोगों के लिए वरदान साबित होती रहेगी।
