शिमला में केक काट कर मनाई डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/519896977018005

संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आज जयंती है उनकी जयंती पर देश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। हिमाचल में भी जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके योगदान को याद किया जा रहा है। राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान स्थित आंबेडकर चौक पर भी संविधान के निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती मनाई गई । जहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ,शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने उनकी प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर पूर्व महापौर सोहन लाल, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा सहित अन्य लोगो ने भी पुष्प अर्पित किए।इस दौरान केक काटकर भी उनकी जयंती मनाई गई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संविधान की संरचना करने वाले बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब देश आजाद हुआ तो संविधान सभा बनाई गई और बाबा भीमराव अंबेडकर को उसका अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने अपने अनुभवों को महसूस करते हुए पाया कि समाज को एक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए ओर उन्होंने सविधान बनाया। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब बाबा भीमराव अंबेडकर मुंबई के कॉलेज में दाखिला लेने गए थे तो उन्हें मना कर दिया और उन्होंने अपने अनुभवों और एक सम्मान की नीति को देखते हुए देश का संविधान बनाया और आज लगता है कि उनकी एक सम्मान की जो नीति थी वह कारगार सिद्ध हुई है वहीं उन्होंने बैसाखी पर भी हिमाचल के लोगों को बधाई दी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *