देश के कई राज्यों में गायों और भैंसों में लंपी स्किन रोग वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. अब यह रोग हिमाचल में भी दस्तक दे चुका है। सोलन में कई पशुओं की मौत भी हो चुकी है। लेकिन अब वैक्सीन से इस रोग पर काफी हद तक नियंत्रण कर लिया गया है। पशुपालन विभाग सोलन ने इस रोग इस लड़ने के लिए विभिन्न टीमें सोलन शहर में गठित कर ली है और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यह जानकारी पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक मनदीप कुमार ने मीडिया को दी।
सहायक निदेशक मनदीप कुमार ने बताया कि अभी तक लंपी रोग से जिला में करीबन 4 पशुओं की मौत हो चुकी है। लेकिन इस रोग को नियंत्रण करने के लिए जिला में पांच रैपिड वैक्सीनेशन टीमें गठित कर दी गई है। इन्हें सोलन के पाँचों ब्लॉक में तैनात कर दिया गया है।
सोलन में इन सभी टीमों पर नज़र रखने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। अभी तक सोलन में 830 पशुओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी हो। टीम को जैसे ही पता चलता है कि कोई पशु इस बिमारी से पीड़ित है तो उस क्षेत्र के आस पास के पांच किलोमीटर के क्षेत्र एम् वैक्सीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बिमारी में पशुओं के शरीर पर फफोले पड़ जाते है और उसे तेज़ बुखार आता है।
लंपी स्किन रोग एक संक्रामक रोग है जो वायरस की वजह से तेजी से फैलता है और कमजोर इम्यूनिटी वाली गायों को खासतौर पर प्रभावित करता है. इस रोग का कोई ठोस इलाज न होने के चलते सिर्फ वैक्सीन के द्वारा ही इस रोग पर नियंत्रण और रोकथाम की जा सकती है।
