https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/2447902705386373
लोक निर्माण विभाग उपमंडल नगरोटा सूरियां के अंतर्गत लंज, तियारा, गग्गल, धर्मशाला रोड की हालात इतनी ज्यादा खराब है कि यह समझ पाना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे है या गड्ढों में सड़क। बता दे कि नगरोटा सूरियां से लंज तक की दूरी मात्र 9 किलोमीटर है और इस बीच सड़क पर ज्यादातर बड़े-बड़े गड्ढे रोड पर बने हैं और आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होना आम बात है हालांकि यह रोड बहुत ज्यादा व्यस्त रहता है |
आपको बता दे कि इस रोड से मसरूर टेंपल, पोंग डैम, धर्मशाला, कांगड़ा के लिए रोजाना दिन रात अनगिनत सैलानियों का आना जाना लगा रहता है और रोजाना सैकड़ों के हिसाब से इस रोड से छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं साथ ही टांडा मेडिकल हॉस्पिटल के लिए भी ज्यादातर लोग इसी रोड से होकर गुजरते हैं । लेकिन इस रोड की सुध लेने वाला कोई नहीं ।बड़ी हैरानी की बात है कि कई प्रशासनिक अधिकारी व नेता आने जाने के लिए इसी सड़क मार्ग का ही प्रयोग करते हैं लेकिन सब कुछ देख कर भी अंजान बने हुए हैं। बारिश में पानी गड्ढों में भर जाता है और बिना बारिश धूल का गुब्बार उड़ता है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य व विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस रोड को तारकोल डालकर पक्का किया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
