मुख्यमंत्री का नई दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आज नई दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विधायक अनिरुद्ध सिंह, केवल सिंह पठानिया एवं राम कुमार, किशोरी लाल, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती, कांग्रेसी नेता, दिल्ली में बसे हिमाचल के लोगों सहित हिमाचल भवन व सदन के कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरान्त उनका यह दिल्ली का पहला दौरा है।

ऐ भी पढ़े…..

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू की तारीफ लेकिन फिजूलखर्ची पर की खिंचाई 

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मौजूदा सरकार के फैसले रिव्यू करने के मामले को लेकर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे ऑफिस को भी रिव्यू कर रही है, जहां कर्मचारियों ने काम करना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार जनहित के खिलाफ काम करेगी, तो भाजपा इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और जरूरत पड़ेगी तो मामले को न्यायालय में भी पहुंचाया जाएगा…… 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *