बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों शिमला में हैं। शिमला से संबंध रखने वाले अनुपम बताते हैं कि छोटे से शहर शिमला से शुरू हुआ उनके सफर में आज 530 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। शिमला में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शिमला से उनकी बहुत पुरानी यादें जुड़ी हुई है। बचपन शिमला में ही बीता यहां से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है।
अनुपम खेर ने बताया कि आदमी के हौसले बुलंद हो इरादे मजबूत हो तो कुछ भी हो सकता है। अनुपम खेर सोमवार को प्रेस क्लब शिमला में ‘प्रेस से मिलिए कार्यक्रम’ में बचपन से जुड़े किस्से व बॉलीवुड के सफर के बारे में अनुभव साझा की।
अनुपम खेर ने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बॉयकॉट पर कहा कि पहले भी फिल्मे बॉयकॉट हुई है उसके बाद भी फ़िल्में अच्छी बिज़नेस की है। अपने विचार रखने की सभी को आजादी है। फ़िल्म देखना या न देखना दर्शकों के ऊपर निर्भर करती है।देश की राजनीती पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश में अच्छा काम कर रहें हैं। हर आदमी जो वोट डालता है उसकी कोई न कोई विचारधारा अवश्य होती है।राहुल गांधी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह ज़ब देश में देश की बात करेंगे वह उनके काम की भी बाते करेंगे।देश भक्ति मन में रखने से ही नहीं बल्कि कार्यों में दिखनी भी चाहिए। उन्होंने कश्मीर के हालात पर बोले कि कश्मीर टारगेट किलिंग पिछले लम्बे समय से हो रही थी लेकिन धारा 370 के बाद अभी इसमें कमी आई है।
