भारतीय मूल के खिलाड़ी जो पूरी दुनिया में छाए हुए है ,जानिए खिलाडियों का नाम और किस देश का प्रतिनिधित्व करते हैं 

दुनिया में अंतरास्ट्रीय क्रिकेट मैच हो और भारत और भारतीय खिलाड़ियों की चर्चा न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। लेकिन अब भारतीय मूल के खिलाडियों ने भी अपने टीमों के लिए अच्छी पारियां खेली है। दुनिया में कई टीम है जहाँ भारतीय मूल के खिलाडी खेलते है और अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। वहीं पडोसी मुल्क पाकिस्तान भी पीछे नहीं है। पाकिस्तानी मुल्क भी कई खिलाड़ी है जो दूसरे देशों की अंतरास्ट्रीय टीम से खेलते हैं। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मैच में शतक ज़माने वाले सिकंदर रजा पाकिस्तान मूल के हैं। 

चलिए जानते हैं भारतीय मूल के खिलाडियों के बारे में जो दूसरे मुल्क के लिए  खेलते हैं  

साउथ अफ्रीका 

  साउथ अफ्रीका टीम के उपकप्तान केशल महाराज भारतीय मूल के हैं। उनके पूर्वज UP के सुल्तानपुर से ताल्लुक रखते थे। 1874 में उनके पूर्वज अच्छी नौकरी की तलाश में अफ्रीका के डरबन चले गए थे। केशव जब भी गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करते हैं अपनी तस्वीर के साथ जय श्री राम लिखना नहीं भूलते।

हाशिम अमला : हाशिम अमला को क्रकेट प्रेमियों के चहेते खिलाडियों में से एक है। हाशिम अमला भारतीय मूल के सबसे प्रसिद्ध दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हैं। इनके परिवार गुजरात के सूरत ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 181 एकदिवसीय मैचों में 9000 से अधिक रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट कि बात करें तो 100 से अधिक टेस्ट मैचों में 8000 से अधिक रन किए हैं। अमला ने पहला अंतरराष्ट्रीय मैच भारत के खिलाफ नवंबर 2004 में खेला था। अमला 124 टेस्ट, 181 वनडे और 44 टी-20 में खेले, वे दक्षिण अफ्रीका के 33वें कप्तान थे। साल २०१९ में उन्होंने संन्यास ले लिया। 

इसके अलावा यूसुफ अब्दुल्ला, सेनुरन मुथुसामी और गुलाम बोडि साउथ अफ्रीका की अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।  

अमेरिका

अमेरिका के क्रिकेट टीम के कप्तान भारतीय मूल के मोनांक पटेल हैं। वो गुजरात के रहने वाले हैं और उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट भी गुजरात के लिए खेली है। उन्मुक्त चंद, मनन शर्मा जैसे जाने-माने भारत के घरेलू खिलाड़ी भी अमेरिका चले गए हैं और वहां के लिए क्रिकेट खेलते हैं। वहीं, टीम के कोच जे अर्जुन कुमार बेंगलुरु के रहने वाले हैं।

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की अंतरराष्ट्रीय टीम में रचिन रविंद्र, ईश सोढ़ी, एजाज पटेल और जीत रावल भी भारतीय मूल के हैं और अपने परफॉर्मेंस से टीम में जगह बनाने में कामयाब होते हैं।

नीदरलैंड

नीदरलैंड और पाकिस्तान के बीच खेली गई सीरीज में दो भारतीयों ने पाकिस्तान के नाक में दम कर रखा है। वनडे रैंकिंग में 14वें स्थान की टीम नीदरलैंड की ओर से विक्रमजीत सिंह और आर्यन दत्त खेल रहे थे। आर्यन दत्त ने सीरीज में दो बार बाबर आजम को आउट किया। वहीं, तीसरे वनडे में विक्रमजीत सिंह ने तो लगभग नीदरलैंड को अपनी बल्लेबाजी के दम पर मैच में जीत दिला ही दी थी।

ओमान 

ओमान की अंतरास्ट्रीय टीम से कई भारतीय मूल के खिलाडी खेल चुके है। जतिंदसर सिंह ,संदीप गौड़ ,अमान खान, नेस्तोर ,शैम्स मुलानी,मुहम्मद सानुथ ,सिमी सिंह ,वैभव इत्यादी 

संयुक्त अरब अमीरात

 संयुक्त अरब अमीरात क्रिकेट टीम में 10 भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं जो अतीत में उनके लिए खेल चुके हैं और खेल भी रहे हैं। 

कृष्णा चंद्रन: केरल में जन्मे ऑलराउंडर कृष्णा चंद्रन ने 2015 क्रिकेट विश्व कप में संयुक्त अरब अमीरात के लिए खेला। उन्होंने घरेलू सर्किट में केरल का भी प्रतिनिधित्व किया है।
अंश टंडन: दिल्ली में जन्मे अंश टंडन ने 2020 में यूएई के लिए पदार्पण किया
अलीशान शराफू: केरल के 18 वर्षीय युवा अलीशान शराफू ने भी यूएई का प्रतिनिधित्व किया है।
बासिल हमीद: कोझीकोड में जन्मे, बासिल हमीद एक ऑलराउंडर हैं जिन्होंने यूएई के लिए प्रभावित किया है
वृत्य अरविंद: चेन्नई में जन्मी, वृति अरविंद ने यूएई का प्रतिनिधित्व किया है और पुणे डेविल्स के लिए अबू धाबी टी 10 लीग में भी हिस्सा लिया है।
चुंदंगापॉयल रिजवान: केरल के एक अन्य खिलाड़ी चुंदंगापॉयल रिजवान यूएई के लिए खेल चुके हैं।
चिराग सूरी: चिराग सूरी एक जाना-पहचाना चेहरा हैं जो टी 10 लीग और आईपीएल में भी दिखाई दिए हैं जहाँ उन्हें गुजरात लायंस ने चुना था हालांकि कोई मैच नहीं खेले।
लक्ष्मण श्रीकुमार: केरल में पैदा हुए, 33 वर्षीय लक्ष्मण श्रीकुमार को यूएई से खेल चुके हैं।
स्वप्निल पाटिल : ठाणे में जन्मे स्वप्निल पाटिल ने यूएई की टीम से खेल चुके हैं।
विक्रांत शेट्टी: महाराष्ट्र में जन्मे विक्रांत शेट्टी ने चार मैचों में यूएई का प्रतिनिधित्व किया है।

 

भारतीय मूल के खिलाड़ी जिन्होंने इस साल के कैलेंडर में सबसे ज्यादा रन किए हैं

1. वृत्या अरविंद

2022 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों में 4 प्लेयर भारत और पाकिस्तान के हैं और ये सभी अपने देश के लिए नहीं खेलते हैं।

UAE के लिए खेलने वाले वृत्या अरविंद चेन्नई के रहने वाले हैं। इस साल उन्होंने 18 वनडे मुकाबले खेले हैं और उनके बल्ले से 736 रन निकले हैं। 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में वो नंबर-2 पर हैं।

2. जतिंदर सिंह

ओमान के लिए खेलने वाले जतिंदर सिंह ने इस साल वनडे क्रिकेट में 16 मैच खेले हैं औ 653 रन बनाए हैं। वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में छठे स्थान पर हैं। जतिंदर पंजाब के लुधियाना में जन्में हैं। उनके पिता गुरमेल सिंह 1975 से ओमान के शाही महल में बढ़ई का काम करते थे। 1989 में पैदा होने वाले जतिंदर 14 साल की उम्र में अपने पिता के साथ ओमान आ बसे।

4. चिराग सूरी
UAE के चिराग सूरी ने 2022 में 18 मैच खेले हैं और उनके बल्ले से 586 रन निकले हैं। वो इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में 9वें स्थान पर हैं। चिराग का जन्म दिल्ली में हुआ था और वो 2014 से UAE के लिए खेल रहे हैं और 2018 में अपना वनडे डेब्यू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *