बॉलिवूड सिंगर शिल्पा जोशी ने सिविल हॉस्पिटल कुनिहार को भेंट किए पांच इलेक्ट्रिक हीटर

कुनिहार/मीरा शर्मा
जिला सोलन के हाटकोट(कुनिहार) की शिल्पा जोशी ने कुनिहार सिविल हॉस्पिटल को पांच इलेक्ट्रिक हीटर भेंट किए। नव वर्ष पर घर आई शिल्पा की कुछ तबियत बिगड़ने पर हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा था। हिमाचल में दिन प्रति दिन बढ़ रही ठंड से शिल्पा को भी जब हॉस्पिटल में जूझना पड़ा,तो हॉस्पिटल के मरीजों के लिए जोशी ने पांच इलेक्ट्रिक हीटर डोनेट किए। अपने गावं की मिट्टी से प्रेम करने वाली हर दिल अजीज शिल्पा जोशी को अपने पिता आरपी जोशी से विरासत में मिले संस्कारो को कभी नही भूलती। लॉक डाउन के दौरान चाहे गरीबों में राशन की व्यवस्था करना हो या फिर गरीब लड़कियों की शिक्षा के लिए संसाधनों को जुटाना हो, इन सभी पुनीत कार्यो में शिल्पा जोशी ने हमेशा अग्रिम पंक्ति में अपने दायित्व का निर्वहन किया है।
 ‘पहला प्यार, गीत से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली शिल्पा ने होस्टल सहित कई एलबम निकाल चुकी है। बचपन मे ही अपनी माँ को खो देने के बाद पिता राजेन्द्र जोशी ने बेटी का लालन पालन किया। बचपन से ही गायकी का शौक पाले शिल्पा ने एयर होस्टेस की जॉब छोड़कर गायकी करने लगी और आज बॉलीवुड सहित हिमाचल की यह बेटी इंडोनेशिया,सिंगापुर,जापान, मालदीव सहित कई देशों में अपनी आवाज के दम पर नाम कमा रही है। साथ ही अपने सामाजिक दायित्वों का भी बखूबी निर्वहन करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *