बेमौसम बरसात बनी आम की पैदावार के लिए मुसीबत

हिमाचल प्रदेश में इस साल बेमौसमी बरसात, बार-बार बारिश और ओलावृष्टि ने जहां किसानों की फसल को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी | वहीं बागवान भी अछूते नहीं रहे, प्रदेश का कांगड़ा एकमात्र ऐसा जिला है जहां आम की बंपर पैदावार होती है, यहां कई तरह की किस्मों का आम उगाया जाता है, जिसके लिये विशेष सीज़न में विशेष तरह का तापमान होना भी बेहद जरूरी रहता है बावजूद इसके इस साल मार्च के अंत और मई महीने की शुरूआत तक जहां तापमान 30 से 32 डिग्री सैल्सियस तक होता था वही इस बार तापमान 12 से 15 डिग्री तक सीमित होता हुआ नजर आया जिसका अच्छा-ख़ासा असर कांगड़ा के बागवानों पर भी पड़ा |

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कांगड़ा में 41 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में बागवानी की जाती है और हर साल करीब 48 हजार मीट्रिक टन से भी ज्यादा की प्रोडक्शन होती है जिसमें आम, सिट्रस और लीची की फसल शामिल है | कांगड़ा में साढ़े 21 हजार हैक्टेयर जमीन पर सिर्फ और सिर्फ आम ही उगाया जाता है और इन आमों से 20 हजार मीट्रिक टन की पैदावार होती है, मगर इस साल इसी तरह से पैदावार होगी ये बहुत बड़ा सवाल पैदा हो चुका है ?

इसलिये क्योंकि मार्च माह के अंत और अप्रैल के शुरूआती दौर में आमों में फ्लावरिंग पीक पर रहती है | बावजूद इसके जिस तरह से मार्च के अंत और अप्रैल महीनें में बेमौसमी बरसात हुई है | उससे जानकार बताते हैं कि आम की फसल में एक बीमारी आ गई है उससे आम की फसल में पड़ने वाला कुर पहले ही पूरी तरह से ब्लैक हो गया है | नतीजतन इस बार पौधों पर फल लगने से पहले ही ख़राब हो चुका है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *