बिलासपुर में एसीसी सीमेंट प्लांट बंद होने के मुद्दे को लेकर भाजपा ने निकाली रोष रैली 


बिलासपुर/ मुकेश गौतम
 
अडानी ग्रुप प्रबंधन व ट्रक ऑपरेटर्स के बीच माल ढुलाई भाड़े को लेकर चला विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. 15 दिसंबर को जहां सीमेंट कंपनी प्रबंधन द्वारा बरमाणा व दाड़लाघाट सीमेंट प्लांट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया था तो वहीं बीते 20 दिनों से यह दो सीमेंट प्लांट बंद पड़े हैं जिससे ट्रक ऑपरेटर्स, कंपनी कामर्चारियों सहित हजारों लोगों की रोजी रोटी पर संकट गहरा गया है. वहीं बीते 20 दिनों से सीमेंट प्लांट बंद होने व प्रदेश सरकार द्वारा इस समस्या का कोई समाधान न करने से खफा भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस बिलासपुर से उपायुक्त कार्यालय तक रोष मार्च निकाला व कम्पनी प्रबंधन व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीसी बिलासपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु को ज्ञापन भेज मामले का जल्द से जल्द समाधान की अपील की है. वहीं नैनादेवी से विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि सीमेंट प्लांट को बंद हुए 20 दिन हो गए मगर कांग्रेस सरकार इस दिशा में गंभीर नजर नहीं आ रही है जिसका नतीजा है कि अभी तक इस समस्या का कोई भी समाधान नहीं हुआ. साथ ही रणधीर शर्मा ने कहा कि अगर सीएम सुखविंदर सिंह सुखु इस दिशा में जल्द ही कोई ठोस कदम उठाकर सीमेंट प्लांट नहीं खुलवाते हैं तो भारतीय जनता पार्टी ट्रक ऑपरेटर्स के हकों की लड़ाई के लिए राज्यस्तर पर प्रभावी जन आंदोलन करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *