1.40000 लीटर तक प्रति माह पानी का बिल नहीं आयेगा।
2. शहरवासियों को टैक्सों के जाल से मुक्ति, “एक निगम एक टैक्स प्रणाली लागू करेंगे।
क्रवर्तमान में कड़ा बिलों को 50% तक माफ करेंगे ।
3. हर वार्ड/मोहल्ले में सुलभ शौचालय बनाकर जनता को सुविधा देंगे।।
4. पार्किंग हर मोहल्ले में होगी और गाड़ी व्यवस्थित पार्क होंगी।
5.हमारी पार्टी की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुसार गरीब द्वारा मालिकों को 2 विस्वा तक जमीन में बने कारों का अधिकार “जहां द्वारा, वहीं मकान” देगी।
6. खतरनाक पेड़ों को समयबद्ध ढंग से हटाने का अधिकार नगर निगम को होगा।
7. हमारी सरकार ने बिजली के मीटरों को बिना NOC के मीटर लगाने का निर्णय लेकर लाखों लोगों को सुविधा दी है, उसी आधार पर पानी के मीटरों के लिए भी NOC नहीं होगा।
8. दुकानों के लाइसेंस की फीस की विषमताओं को समाप्त करेंगे एवं एक दुकान एक युनिट की व्यवस्था लागू होगी और एक ही लाईसेंस होगा।
9. नशामुक्ति के खिलाफ जन आन्दोलन चलायेंगे तथा शिमला की जनता को जागरूक भी करेंगे। 10. हर वार्ड के हर मुहल्ले में ‘ओपन जिम’ लगायेंगे जिससे समाज के हर वर्ग को स्वस्थ व सुदृढ़ बनायेंगे ।
11. सारे नगर निगम क्षेत्र को CCTV कैमरे के अन्तर्गत लायेंगे, जिससे अपराधों पर नजर रखी जायेगी व अपराधियों को पकड़ कर कानून के शिकंजे में लायेंगे।
12. आवारा कुत्तों व बंदरों के बढ़ते मामलों व इनके आक्रमक होने से जनता को आ रही परेशानी को दूर करने के लिये एक टास्कफोर्स बनायेंगे जो वर्तमान व्यवस्था में परिवर्तन कर ठोसउपाय करेंगे। NGO व अन्य सामाजिक संस्थाओं को शामिल करेंगे।
13. शिमला नगर निगम क्षेत्र में और स्थान चयनित कर रैन बसेरा और लेबर हॉस्टल बनाने का प्रयास करेंगे जिससे दिहाड़ीदारों मजदूरों और अपना रोजगार करने वालों को आश्रय मिल सकेगा।
14. शिमला नगर कि विभिन्न स्थानों पर मैरेज पैलेस (शादी घरों) का निर्माण करेंगे जिसमें सभी प्रकार की सुविधायें उपलब्ध होगी।
15. सोलर सिस्टम को बढ़ावा देंगे तथा यथासंभव अधिकतर छतों पर सोलर पैनल सबसीडि के आधार लगायेंगे।
16. भाजपा सरकार की योजना के अनुसार दाड़नी के बगीचे में बनाई जाने वाली सब्जी मण्डी अनाज मण्डी के कार्य को गति देते हुये जल्दी पूरा करेंगे।
17. सभी वार्डो में ड्रेनेज सिस्टम को व्यवस्थित करेंगे जिससे गंदे पानी का रिसाव सार्वजनिक स्थलों पर न जा सके।
18. शिमला नगर निगम के वरिष्ठ नागरिकों व बुद्धिजीवियों की एक समिति महापौर की अध्यक्षता में बनायेंगे जिसे यह अधिकार होगा, कि उनके सुझावों पर नगर निगम कार्य करें तथा दिये गये सुझावों पर सरकार विकास के कार्यों के लिये धन आपूर्ति के लिएवाध्य होगी।
19. केन्द्र सरकार की 1546 करोड़ की बहुआयामी योजना ‘पर्वतमाला योजना’ को कार्यान्वित करने के लिए ठोस प्रयास करेंगे जिससे स्थानीय नगारिकों और पर्यटकों को काफी लाभ होगा।
20. शिमला नगर के अंतिम छोर अर्थात प्रत्येक गांव सभी गांवों तक एम्बुलेंस रोड़ बनाएगें।
21. शिमला निगम क्षेत्र में सभी ‘फायर डाइड्रेटस’ को क्रियाशील करेंगे ताकि कभी भी होने वाले अग्निकांड में शीघ्र काबू पाया जा सकेगा।
