दुकान के आगे लगा दिया 5 फुट का डंगा, टायर पंचर का काम करने वाले सुदेश कुमार का रास्ता हुआ बंद

शिमला के ढली उपनगर में टायर पंचर का काम करने वाले सुदेश कुमार लोक निर्माण विभाग के कारनामे से परेशान हैं. ढली में पंचर की दुकान पर कर घर परिवार का गुजर-बसर करने वाले सुदेश कुमार का आरोप है कि उसकी दुकान के आगे विभाग ने 5 फुट का डंगा लगा दिया. इस डंगे की वजह से दुकान आने-जाने का रास्ता बाधित हो गया है | यही नहीं, विभाग की ओर से दुकान के आगे ही मिट्टी का ढेर भी लगा दिया गया है इस वजह से टायर पंचर का काम करने वाले सुदेश कुमार को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जिला प्रशासन और नगर निगम के पास बार-बार गुहार लगाने के बावजूद सुदेश कुमार की कोई सुनने को राजी नहीं. बीते करीब छह महीनों से बार-बार विभाग के चक्कर काटने पर जब किसी ने नहीं सुनी, तो सुदेश कुमार अपने साथियों के साथ शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर सांकेतिक उपवास पर बैठ गए. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या को सुलझाया जाए. सुदेश कुमार का कहना है कि यदि प्रशासन उपवास के बाद भी उनकी बात नहीं सुनता है, तो वह इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सरकारी ओक ओवर के बाहर सांकेतिक अनशन पर बैठेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *