डी नोटिफाई करने के विरोध में बिलासपुर में आक्रोश रैली

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/5699939023462014

हिमाचल प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु द्वारा डी नोटिफाई करने के विरोध में आज बिलासपुर में जिला स्तरीय आक्रोश रैली का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने की | इस दौरान जयराम ठाकुर ने सुखविंदर सिंह सुखु सरकार को लोकप्रिय मुख्यमंत्री के बजाय आलोकप्रिय मुख्यमंत्री करार देते हुए 03 महीने के कार्यकाल से पहले ही लोगों में सरकार के खिलाफ भारी रोष होने व सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने का दावा किया है | वहीं उन्होने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार केवल तालाबंदी की सरकार सिद्ध हो रही है जिसमें सीएम सुखविंदर सिंह सुखु ने बिना कैबिनेट के ही अपनी मर्जी से एक के बाद एक संस्थान बंद करने के निर्णय लिए है | साथ ही उन्होने बताया कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने भी चुनाव से पूर्व 21 नए संस्थान खोलने के निर्णय लिए थे और बिना बजट, कर्मचारियों व छात्रों की संख्या के उनकी आधारशिलाएं भी रखी थी, मगर सत्ता में आने के बाद उन्होंने उन संस्थानों को डी नोटिफाइड करने के बजाए उन्हें खोलने का काम किया था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *