हमीरपुर
टीवी मुक्त होने की ओर हमीरपुर जिला ने एक कदम और बढ़ा दिया है। टीवी के मरीजों को ढूंढने के लिए घर-घर स्वास्थ्य विभाग की टीमें दस्तक दे रही है। टीम द्वारा किए गए सर्वे में आए आंकड़ों के आधार पर प्रदेश सरकार ने हमीरपुर जिला को टीवी मुक्त घोषित करने के लिए केंद्र सरकार से आवेदन किया है ।
हमीरपुर जिला में 10 टीमों ने 6015 घरों को अपने सर्वे में कवर किया है जिसमें 197000 लोगों के बीच की सर्वे किया गया है इसमें 1149 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिनमें से एक व्यक्ति ऐसा पाया गया है जो पहले से ही टीवी की दवा पिछले लंबे समय से ले रहा है। इस दौरान टीबी के कोई भी नया मामला सर्वे टीमों को नहीं मिला।
गौरतलब है कि हमीरपुर जिला में टीवी मुक्त होने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के मुताबिक काम किया है और अब इसमें अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस को लेकर उसने आगे के लिए आवेदन किया है। इससे पूर्व भी हमीरपुर स्वास्थ्य विभाग को अपने बेहतर काम को लेकर सिल्वर मेडल मिल चुका है। राज्यपाल भी हमीरपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीवी प्रोजेक्ट को लेकर किए गए उसके कामों की सराहना कर चुके हैं।
हमीरपुर के सीएमओ डॉक्टर आरके अग्निहोत्री ने बताया कि हमीरपुर जिला में अब तक 6000 से ज्यादा घरों में टीवी सर्वे को लेकर विभाग की बस्ती में दस्तक दे चुकी है और कोई भी नया केस यहां नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में स्वास्थ्य विभाग ने टीवी रिजेक्ट को लेकर बेहतर काम किया है और जिसके परिणाम भी सकारात्मक आए हैं।
डॉ अग्निहोत्री ने बताया कि सिल्वर मेडल के जरिए हमने 7 फीसदी टीवी के केसों में कमी पाई है और यह आंकड़ा वर्ष 2015 के बाद दर्ज किया गया है । जिला हमीरपुर को प्रदेश सरकार ने टीबी मुक्त जिला घोषित करने के लिए आवेदन किया है जिसकी रिव्यू बैठकों के दौरान राज्यपाल हिमाचल प्रदेश में भी जिला में कराए गए कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने बताया कि सर्टिफिकेट को पाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की समिति में अपना काम कर रही हैं और राष्ट्रीय स्तर पर जारी मापदंड से मरीजों की संख्या कम पाई जाती है तो हमीरपुर टीवी मुक्त घोषित होगा।