जुबल चंदेश गांव में एक व्यक्ति की पहाड़ी से गिर कर मौत

जुबल चंदेश गांव में एक व्यक्ति की पहाड़ी से गिर कर मौत

विकासखंड राजगढ के जुबल चंदेश गांव मे एक व्यक्ति की पहाड़ी से गिरकर मौत होने कि जानकारी मिली है | यह दर्दनाक हादसा उस समय पेश आया जब वह व्यक्ति अपना काम निपटा कर शाम को घर जा रहा था और रास्ते मे उसका पैर फिसल गया और वह 100 मीटर पहाड़ी से नीचे जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई | मृतक की पहचान 35 वर्षीय रामस्वरुप निवासी जुबल चंदेश के रूप में हुई है घटना की सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी और पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके का दौरा किया जिसके बाद शव को घटनास्थल से नागरिक अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया गया | शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनो को सौंप दिया गया है |

नायब तहसीलदार दयानंद शर्मा के अनुसार मृतक के परिजनो को फौरी सहायता के तौर पर 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *