जन आक्रोश रैली के बहाने देवेंद्र भुट्टो का जोरदार शक्ति प्रदर्शन, कुटलैहड़ से भरी कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के खिलाफ हुंकार  

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत समूरकलां में रविवार को प्रदेश कांग्रेस के सचिव देवेंद्र भुट्टो ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर जन आक्रोश रैली का आयोजन करने के बहाने अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया । कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर के विधानसभा क्षेत्र में महज 10 दिन के भीतर कांग्रेस की यह दूसरी बड़ी रैली थी। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश भाजपा सरकार को ललकार देते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में उमड़ रही भीड़ भाजपा सरकार को उखाड़ देने वाली है। प्रदेश की जनता केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *