लंबे वक्त से विवादों में चल रहा कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तारीकरण सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही सुचारू हो जाएगा। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग भी अब उत्साहित नजर आ रहा है, दरअसल विभागों का ये उत्साह हाल ही में कांगड़ा में एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिये पुणे से सीपीडब्लूआरएस की टीमों द्वारा किये गये दौरे के बाद देखी जा रही है, जानकारी के मुताबिक पुणे के सीपीडब्लूआरएस संस्थान के तीन विज्ञानिकों ने कांगड़ा में आकर एयरपोर्ट और इसके आसपास के तमाम क्षेत्रों का दौरा किया है जहां से एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की बात कही जा रही है, इस बीच विज्ञानिकों ने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की प्रबल संभावनाएं भी जाहिर की है, साथ ही निर्माण कार्य में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले संबंधित विभागों से तुरंत परियोजना की रिपोर्ट तैयार करके उन्हें सौंपने के भी दिशा निर्देश देते हुये वापसी कर ली है। हालांकि इन सबके बीच जहां कांगड़ा के लोगों का पुनर्वासन जिला प्रशासन के सामने बड़ी समस्या है वहीं एयरपोर्ट विस्तारीकरण के बीच पड़ने वाली माझी, सराह खड्ड और इनके सहायक नाले भी चुनौती के तौर पर देखे जा रहे थे, बावजूद इसके पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विनय धीमान की मानें तो सीपीडब्लूआरएस के विशेषज्ञों की टीम ने कांगड़ा में आकर इन सब चुनौतियों पर विराम लगा दिया है और अब दो चरणों में एयरपोर्ट का विस्तार होगा जिसे कोई भी वाधा अवरोधक नहीं बनेगी, पहले फेज में 19 सौ मीटर तक की लंबाई पर काम होगा फिर दूसरे चरण में 3110 मीटर तक एयरपोर्ट का विस्तार होगा, विनय धीमान ने कहा कि टीम ने एयरपोर्ट के खड्ड वाले क्षेत्र में जाकर करीब 23 किलोमीटर तक नीरिक्षण किया है और इसका तटीकरण करके आईपीएच विभाग भरपूर लाभ उठा सकता है। जिसके लिए आईपीएच विभाग को रिपोर्ट तैयार करने के दिशा निर्देश दिये हैं तो वहीं माझी खड्ड पर बनने वाले पुल पर पीडब्लूडी काम करेगा इसके लिये पीडब्लूडी विभाग को भी रिपोर्ट तैयार करने को कहा है, विनय धीमान की मानें तो विज्ञानिक इस क्षेत्र का निरीक्षण करके ये संभावना जाहिर करके गये हैं कि यहा हर लिहाज से एयरपोर्ट के विस्तारीकरण हो सकता है, अब ऐसे में संबंधित विभाग जल्द ही रिपोर्ट तैयार करके सीपीडब्लूआरएस को सौंप देंगे और उसके बाद कांगड़ा के एयरपोर्ट का विस्तार शुरू हो जायेगा।
कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के पहले फेज में 19 सौ मीटर तक की लंबाई पर होगा काम: विनय धीमान
