हिमाचल के डिप्टी CM का पद एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गया है। मुकेश अग्निहोत्री इस पद पर शपथ ले चुके हैं और पदभार भी ग्रहण कर चुके हैं, लेकिन सोलन से विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने इस पद पर अपना दावा जताया है। इसके लिए वह सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली तक पहुंच गए हैं।
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह के साथ सोलन सदर के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल का नाम भी CM की रेस में था, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनी कि अब उन्हें मंत्री पद के लिए भी लॉबिंग करनी पड़ रही है।
बताया जा रहा है कि कर्नल धनीराम शांडिल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। और ये भी कहा जा रहा है कि धनीराम शांडिल सोनिया गांधी को पत्र सौंपे हैं जिसमें उन्होंने सीएम का दवा किये हैं। उनके साथ सोलन जिले से उनके साथ अर्की के विधायक संजय अवस्थी और दून के विधायक राम कुमार भी मंत्री पद की रेस में शामिल हैं।
माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल के गठन को लेकर अभी तक के घटनाक्रम से कर्नल शांडिल खुश नहीं हैं। सोमवार को विधायकों की अनौपचारिक मीटिंग में भी वे शामिल नहीं हुए। उनकी ओर से अब डिप्टी CM पद के लिए दावेदारी जताई जा रही है।
मंत्रिमंडल की घोषणा से पहले प्रदेश कांग्रेस के कई नेता दिल्ली पहुंचे हैं। इनमें कर्नल शांडिल भी शामिल हैं। हालांकि वे इस समय किसी से बात नहीं कर रहे और अपने इस मिशन को गोपनीय रखे हुए हैं, लेकिन सभी जानते हैं कि शांडिल की सोनिया गांधी से नजदीकियां हैं।
इसलिए उन्हें सोनिया गांधी से ही उम्मीद है। शांडिल की वरिष्ठता और अनुभव को देखते हुए मंत्रिमंडल में उनका शामिल होना पक्का माना जा रहा था, लेकिन CM सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपने खेमे के कई विधायकों को एडजस्ट करना है। ऐसे में शांडिल का नाम फ्रंट रनर्स में नहीं आ रहा।
