ऊना जिला में वैश्विक महामारी कोविड-19 का संक्रमण एक बार पुनः बढ़ने लगा है। पिछले कल ही 11 नए केस सामने आए है । जिला में कोरोना वायरस की संक्रमण दर पहले यहां ज़ीरो पहुच गई थी लेकिन अब यह दर 8और 10 प्रतिशत के बीच में चली हुई है सीएमओ ऊंना ने कहा कि जिला ऊना में कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार ने टीकाकरण अभियान छेड़ा है। सीएमओ ने सभी जिलावासियों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत मास्क का उपयोग, हाथों की स्वच्छता तथा 2 गज की दूरी जैसे नियमों का पालन करें। उन्होंने जिला के लोगों से अपील की है कि वह अनावश्यक रुप से ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें तथा सार्वजनिक स्थलों व सार्वजनिक वाहनों में सफर के दौरान मास्क तथा सैनिटाइजर का उपयोग करें। किसी भी प्रकार के जुखाम, खांसी, बुखार, बदन दर्द तथा सांस से संबंधित समस्या को हल्के में न लें तथा अपनी कोरोना जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी का खतरा अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए सावधानी बरतें।
ऊना में कोरोना का संक्रमण बढ़ा
