प्रदेश में आज से भारी बारिश का येलो अलर्ट

प्रदेश में आज से भारी बारिश का येलो अलर्ट

प्रदेश में इस बार मानसून की दस्तक के साथ ही जून महीने में बारिश नॉर्मल से 30 फीसदी ज्यादा हुई है। 24 जून से मानसून के कहर में अभी तक 242 करोड़ से ज्यादा बरसात में बह गया है जबकि 27लोग काल का ग्रास बन गए हैं। वन्ही मौसम विभाग ने प्रदेश में आज से तीन दिन के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि सुस्त पड़ा मानसून आज से फिर रफ्तार पकड़ेगा। इसके लिए चार से 6 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को बेवजह नदी नालों के पास जाने से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *