आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर क्या पब्लिसिटी स्टंट थी ?

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी

27 जून को आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर से पूरी दुनिया को हिला दिया था | क्यूंकि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को ही सात जन्मों के बन्धन में बने थे और सिर्फ 2 महीने बाद ही ऐसी खबर ना सिर्फ एक बाउंसर थी बल्कि कई सवाल भी ले के आ गयी | आलिया भट्ट ने अचानक अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करके सबको चौंका दिया था। लोग भी सोच में पड़ गए कि आखिर जिस कपल ने अपनी शादी की खबर को आखिरी दिन तक छुपाए रखा, उन्होंने शादी के दो महीने बाद ही गुड न्यूज का ऐलान कैसे कर दिया।

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर पब्लिसिटी स्टंट

इसी बीच सोशल मीडिया पर ये चर्चे होने लगे कि इस आलिया और रणबीर ने अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को हिट कराने के लिए आलिया ने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की है। आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर महज एक पब्लिसिटी स्टंट है। एक प्रमोशनल इवेंट में रणवीर कपूर ने कहा कि आलिया और मैंने शादीशुदा जोड़े के तौर पर सोचा कि दुनिया को इस बारे में बताना सही रहेगा। क्योंकि हमें लगा कि यह सही समय है। हम बस दुनिया के साथ अपनी यह ख़ुशी और खबर साझा करना चाहते थे। इसके अलावा हमारा कोई और इरादा नहीं था।

पापा बनने के सवाल पर क्या कहा

रणवीर कपूर अभी भी किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नहीं है और वह यही कहते हैं कि मैं अपनी जिंदगी में जहां हूं, वहां खुश हूं। मेरा स्टैंड अब भी वही है, जो पिछले कुछ सालों में रहा है।पापा बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, ‘मैं बस डरा हुआ, उत्साहित और खुश हूं। हम भविष्य और उस सब के बारे में सपने देख रहे हैं। यह बहुत अच्छा अहसास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *