Tawang says hii….. अरुणाचल में भारत और चीनी फ़ौज की भिंडत में कई चीनी फ़ौज की हड्डिया टूटी 

अरुणाचल के तवांग में 9 दिसंबर को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प का मामला  एक बार फिर सामने आया है। गलवान झड़प के बाद तवांग में हुए इस झड़प, दुनिया के तमाम मीडिया का ध्यान एक बार फिर भारत चीन बॉर्डर पर केंद्रित कर दिया है। गलवान में बुरी तरह से मात खाने के बाद करीब डेढ़ साल के बाद फिर चीनी सैनिकों को मात खानी पड़ी है। 

हांगकांग का साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने लिखा,कई चीनी सैनिकों को हड्डियां टूटी है 

चीन के द्वारा नियंत्रित हांगकांग की वेबसाइट द साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने भारतीय सेना और मीडिया का हवाला देते हुए लिखा है कि इस झड़प में भारत के 20 जवान घायल हुए हैं हालांकि 6 भारतीय सेना के जवान घायल हुए हैं ।वेबसाइट आगे  भारत के मुकाबले चीन के कहीं ज्यादा सैनिकों की घायल होने की सूचना दी है। जिसमे बताया गया है कि कई चीनी सैनिक बुरी तरह से घायल है और जिनमे कई जवान का  पीठ की हड्डी तक टूट गई है। वहीं  भारत और अमेरिका में चीन के दूतावास ने इस झड़प को लेकर चुप्पी साधी हुई है। 

चीनी सैनिकों ने गलवान की तरह अटैक किया 

 गलवान में चीनी सैनिकों ने काटें दार डण्डें ,पत्थर ,चाकू और अन्य धारधार हथियार से हमला किया था। गलवान झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए थें। वहीं  पीपुल लिबरेशन आर्मी के 43 जवान शहीद हुए थे। लेकिन चीन के कम्युनिस्ट सरकार ने इस आकड़े को मानने से इंकार कर दिया था। चीन अपनी जनता के ध्यान भटकाने के लिए अपने विस्तार निति को प्रयोग करती है और इसी के तहत बॉर्डर पर चीनी सेना घुसपैठ करती है। चीन में कोवीड कंट्रोल से  बाहर  है और लॉक डाउन की सख्त निति से चीनी जनता सड़क पर आ गई  है। जिसके ध्यान भटकने के लिए पीएलए सेना गलवान के तरह अतिक्रमण और झड़प करने की कोशिश की।  तवांग में चीनी सेना बीते कई महीने से चीनी फ़ौज इकट्ठा हो रही थी और झड़प के दौरान करीब पीएलए के 600  जवान मौजूद थें।

भारतीय सेना तैयार बैठी थी 

 डिफेन्स एक्सपर्ट की माने तो भारतीय सेना गलवान झड़प से सबक लेकर चीन को उसी की भाषा में जवाब देने के लिए तैयार बैठी हुई थी। भारतीय सेना चीनी सेना की मूवमेंट पर नजर बनाए हुई थी और पूरी तरह से तैयार भी थी। भारतीय सेना भी इस बार धारधार हथियार से लैस थी। इस झड़प में भारतीय से के 6 जवान जख्मी हुए है। वहीं चीन के 12 से अधिक जवान बुरी तरह से घायल हुए हैं। 

   Tawang says hi… ऋचा चड्डा हुई ट्रोल   

 इस झड़प के बाद ऋचा  चड्डा ट्रॉलरों की निशाने पर आ गई  दरअसल, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि सरकार आदेश दे तो हम पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) को वापस लेने के लिए तैयार हैं। इस पर ऋचा ने ट्वीट किया था- Galwan says Hi…. बाद में ऋचा ने अपने ट्वीट पर माफी मांग ली थी।  

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में जवाब देंगे

तवांग झड़प पर आज यानी मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में जवाब देंगे। उन्होंने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान से भी मीटिंग की। अरुणाचल ईस्ट से भाजपा सांसद तपीर गाओ ने कहा- अगर चीनी सैनिक बॉर्डर के अंदर घुसने की कोशिश करते हैं तो हम उनको सबक सिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *