Student council goes on hunger strike regarding college demands
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही विद्यार्थियों के लिए कार्य करती आ रही है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एमएलएसएम इकाई के कार्यकर्ताओं ने पिछले कल यानी की 9 सितंबर 2024 को सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की जो 10 सितंबर 3 बजे तक की गई जिसमें प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर एवं स्थानीय महाविद्यालय की मांगों को लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे।
विद्यार्थी परिषद की प्रदेश स्तरीय मांगों में छात्र संघ चुनाव की बहाली, प्रवेश परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के लिए प्रदेश के विश्वविद्यालय की राजनीतिक हत्या के लिए विद्यालय महाविद्यालय विश्वविद्यालय के आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने हेतु शिक्षक और गैर शिक्षक की नियमित भर्ती हेतु एवं शिक्षक कर्मचारियों की नियमित भर्ती कृषि विश्वविद्यालय की 112 हेक्टयर जमीन छिनने एवं SPU का दायरा घटाने हेतु प्रदेश में बढ़ते नशे माफिया के खिलाफ एवं स्थानीय महाविद्यालय में बॉयज हॉस्टल का निर्माण एवं कॉलेज में डिस्पेंसरी में स्थाई डॉक्टर की नियुक्ति हेतु एवं महाविद्यालय में रूम की एवं वॉशरूम की सफाई हेतु इस भूख हड़ताल को किया गय।
इस भूख हड़ताल में इकाई मंत्री सोनम नेगी, पीयूष, दीक्षा, मुस्कान, बीकॉम प्रमुख करण एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजनीश ठाकुर इस भूख हड़ताल में बैठे एवं सहयोगी कार्यकर्ता जिला संयोजक मंजुल, नगर मंत्री साक्षी ठाकुर जिला छात्रा प्रमुख इशिता शर्मा, पलक, शिल्पा, तन्मय, उदय, पारस, एवं नताशा भूख हड़ताल में शामिल रहे। विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार से इन मांगों को पूरा करने के लिए इस भूख हड़ताल पर बैठी है एवं यदि भूख हड़ताल के बाद भी इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो विद्यार्थी परिषद इससे उग्र से उग्र आंदोलन आने वाले समय पर करेगी।
