दरअसल 34 वर्षीय नौशाद डेढ़ साल से लापता थे। जिन्हे आज पथानामथिट्टा जिले से ढूँढा गया है। बता दे कि नौशाद डेढ़ साल पहले अपने किराए के घर से लापता हो गया था और इस मामले में केरल पुलिस ने उसकी 25 वर्षीय पत्नी अफसाना को उसके लापता होने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
क्यूंकि अफसाना ने केरल पुलिस को एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि उसने नौशाद की हत्या कर उसके श*व को दफना दिया है। पुलिस के अनुसार, पथानामथिट्टा जिले के कलंजूर इलाके का रहने वाला नौशाद नवंबर 2021 में अपने किराए के घर से लापता हो गया था। इसके बाद, वह थोम्मनकुथु के एक खेत में मजदूर के रूप में रह रहा था।
थोडुपुझा में पत्रकारों से बात करते हुए, नौशाद ने कहा कि उसने “घर छोड़ दिया क्योंकि वह अपनी पत्नी से डर गया था।” उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी जिन लोगों को फोन करती थी, उन्होंने उसके साथ मारपीट की। पुलिस को गुमराह करने वाला बयान देने के बाद अफसाना को पुलिस ने गुरुवार को पथानामथिट्टा के कूडल में गिरफ्तार कर लिया है।
