सैमसंग ने आखिरकार भारतीय बाजार के लिए गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 और जेड फोल्ड 5 की कीमत की घोषणा कर दी है। जहां सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 5, 99,999 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ आता है, वहीं Galaxy Z फोल्ड 5 को 1,54,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। डिवाइस को प्री-ऑर्डर करने वालों को कंपनी प्री-बुक ऑफर भी दे रही है।
Samsung Galaxy Z Flip 5 की कीमत और ऑफर क्या है ?
Galaxy Z Flip 5 के दो मॉडल हैं। बेस वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज है, जिसकी कीमत 99,999 रुपये है। दूसरा मॉडल 8GB रैम और 512GB स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 1,09,999 रुपये है।
किस रंग में उपलब्ध होंगे यह फोन ?
मिंट, क्रीम, ग्रेफाइट और लैवेंडर चार रंग विकल्प हैं जिन्हें खरीदार चुन सकता है। डिवाइस के प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो गए हैं। सैमसंग 20,000 रुपए तक का लाभ दे रहा है जिसमें 12,000 रुपए अपग्रेड बोनस और 8,000 रुपए बैंक कैशबैक शामिल है। खरीदार नौ महीने के लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं।सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 5 की कीमत और ऑफरसैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 5 के तीन वेरिएंट हैं – 12GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB इंटरनल स्टोरेज की कीमत क्रमशः 1,54,999 रुपए, 1,64,999 रुपए और 1,84,999 रुपए है। IC ब्लू, क्रीम, फैंटम और ब्लैक इसके कलर मॉडल हैं।सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 5 पर 5,000 रुपए अपग्रेड बोनस और 8,000 रुपए बैंक कैशबैक के रूप में 23,000 रुपए तक प्री-बुक लाभ हैं। यदि कोई उच्च स्टोरेज वैरिएंट- 256GB और 512GB में अपग्रेड करता है, तो 10,000 रुपए का लाभ होता है।
