नूपुर शर्मा का समर्थन की डाली थी पोस्ट, उदयपुर में दिन-दहाड़े क़तल

कन्हैयालाल, नूपुर शर्मा का समर्थन

राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। व्यक्ति सिलाई की

दुकान चलाता था। मुस्लिम समाज के लोगों ने दुकान पर पहुंचकर उस पर कई बार किए । जिससे उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। इसी हमले में एक दुकान पर काम करने वाला ईश्वर सिंह नाम का एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए एम बी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मृतक कन्हैयालाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट  शेयर की थी।

नूपुर शर्मा का समर्थन की डाली थी पोस्ट

जिसे लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में नाराजगी थी। कन्हैयालाल की हत्या के बाद एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहे दो मुस्लिम युवकों ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। वीडियो में वह कह रहे हैं कि, उदयपुर वालों गुस्ताखी नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा। साथ ही वीडियो में दोनों युवक पीएम नरेंद्र मोदी को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *