क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में शिशु रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, अल्ट्रासाउंड, मेडिसिन, नेत्र रोग विशेषज्ञ के मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल स्क्रीनिंग कैम्प में स्वास्थ्य जांच के लिए लोग अस्पताल पहुंच रहे है। केलांग वार्ड के जिला परिषद सदस्य कुंगा बोध ने सभी डॉक्टरों को खातग पहना कर स्वागत एवं धन्यवाद किया। कुंगा ज्ञालसन ने बताया कि घाटी के लोगों के लिए मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल स्क्रीनिंग कैंप लगवाना बहुत जरूरी था।
उन्होंने बताया कि समय समय पर लोगों की स्वास्थ्य जांच जरूरी है। जिला परिषद सदस्य कुंगा ज्ञालसन ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन का विशेष तौर पर धन्यवाद किया और कहा कि उनके साथ मिलकर स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और आने वाले समय में इस तरह के और भी मेडिकल कैम्प लगवा कर लोगों को मदद पहुंचाएंगे l उन्होंने कहा कि केलांग में हाईवे पर 100 बिस्तर अस्पताल बनाने के लिए सरकार और प्रशासन से हर सम्भव मदद करवाएंगे। जिससे यहां के लोगों को बहुत मदद मिलेगी। इस मौके पर केलांग पंचायत के प्रधान सोनम जांगपो भी उनके साथ मौजूद रहे।
