नीतू ने ऋषि कपूर के बर्थ एनिवर्सरी पर साथ बिताए पलों को किया याद

बर्थ एनिवर्सरी

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन आज भी सभी के दिलों पर राज करते है. चाहे बॉबी फिल्म का राजा हो या दीवाना का रवि हर एक किरदार को बखूभी निभाया। चाहे प्रोफ़ेशनल लाइफ हो या पर्सनल उनके बेबाक अंदाज़ के सब दीवाने थे. आज ही के दिन यानी 4 सितंबर को उनका जन्म पंजाब के कपूर परिवार में मुंबई के चेम्बूर में हुआ था। ऋषि कपूर मशहूर अभिनेता-फिल्म निर्देशक राज कपूर के पुत्र और अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पोते थे।

बचपन से था ये शौक

ऋषि कपूर को बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक था। इसलिए वे बचपन से आइने के सामने खड़े होकर तरह-तरह की एक्टिंग किया करते थे। अभिनेता ने अपनी फ़िल्म करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वहीं कपूर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्म फेयर के साथ तमाम अवॉर्ड जीते थे।

ऋषि कपूर को आख़िर कौन नहीं जानता वे एक जानेमाने हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। ऋषि कपूर ने फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इस फिल्म में छोटा सा रोल करने के बाद उनकी फिल्मी करियर की शुरूआत हो गई थी।

पहली और आखिरी फिल्म 

ऋषि कपूर की पहली और आखिरी फिल्म की बात करे तो प्रेम चोपड़ा साहब साथ थे . उन्होंने कहा था कि उन्हें उनके साथ काम करना काफी अच्छा लगता था , साथ ही प्रेम चोपड़ा जी ने कहा कि लोगों को ये जानकर ताज्जुब होगा कि ऋषि की पहली यानी डेब्यू फिल्म बॉबी में भी उनके साथ प्रेम चोपड़ा थे  . उनकी अंतिम फिल्म शर्मा जी नमकीन थी , जो उनके निधन के बाद रिलीज़ हुई थी। फिल्म का निर्माण जनवरी 2020 में शुरू हुआ,  लेकिन 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर की मृत्यु के कारण शूटिंग रोक दी गई। 

ऋषि कपूर की लव लाइफ की बात की जाये तो वो काफ़ी लम्बे समय से नीतू कपूर के साथ रिलेशनशिप में थे। 1979 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने सगाई कर ली। इसके बाद ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने 1980 साल में शादी की थी। शादी के बाद नीतू कपूर फ़िल्म इंडस्ट्री से दूर हो गई थीं । ऋषि कपूर की शादी के बाद दो संतानें हुई – रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर। रणबीर कपूर हिंदी सिनेमा के अभिनेता है और रिद्धिमा कपूर जो एक फेमस ड्रैस डिजाइनर हैं।

ऋषि कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे। वह एक बाल कलाकार के रूप में भी काम कर चुके हैं। ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। वह 67 साल के थे और कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। मितवा ,आज कहीं ना जा ,आ मेरी जान आदि गाने व नसीब, प्रेम रोग, अग्निपथ, मुल्क, कपूर एंड संस आदि उनकी कुछ यादगार फिल्में और गाने हैं। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता ऋषि कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में…

नीतू ने ऋषि कपूर के साथ बिताए पलो को किया याद

फोटो में ऋषि कपूर कैंडल्स पर फूंक मारते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में नीतू ने लिखा- आज अगर आप जिंदा होते तो हमे 72 साल पूरे हो गए होते। आपको हमेशा बोहोत याद करते हैं। पुराने दिनों को याद करके नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में ऋषि कपूर के साथ कई पुरानी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में लोगों ने अपना प्यार जताया और प्यारे चिंटू जी को बर्थडे विश किया है जिसे नीतू ने अपनी इंस्टा स्टोरी में रि पोस्ट किया है।

वहीं रिद्धिमा ने भी याद करते हुए शेयर की पुरानी तस्वीर

उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कहा कि आलिया और रणबीर की बेटी राहा कपूर मिनी ऋषि कपूर हैं। रिद्धिमा ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर अपने पिता के लिए एक प्यारा सा नोट लिखकर उनके साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *