हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ प्रदेश की बैठक परिधि गृह रामपुर में संपन्न हुई । जिसमें प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने शिरकत की। इस बैठक में 50 के करीब शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस में नई शिक्षा नीति पर भी विचार विमर्श किया गया।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न पाठशालाओ में खाली चल रहे अध्यापकों के पदों को जल्द भरने का प्रदेश सरकार से अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ प्रदेश में चुनाव करवाने जा रहे हैं। जिसमें सर्वप्रथम खंड स्तर, तत्पश्चात जिला स्तर पर और अंत में राज्य स्तर पर चुनाव करवाए जाएंगे। इसके लिए सदस्यता अभियान रामपुर के विभिन्न पाठशाला में किए गए।
वहीं इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष द्वारा विभिन्न पाठशाला के शिक्षकों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और शिक्षकों के मुद्दों को प्रदेश सरकार के समक्ष पूर्ण तरीके से उठाने का आश्वासन दिया। इस सदस्यता अभियान में प्रधानाचार्य , मुख्य अध्यापक एवं सभी अध्यापकों का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ का सहयोग देने पर अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने आभार व्यक्त किया।
