शहीद जवान प्रदीप नैन का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शहीद जवान प्रदीप नैन

शहीद जवान प्रदीप नैन भारतीय सेना के एक जवान ने फिर अपनी जान भारत माता के लिए निछावर कर दी है। हरियाणा जिला के नरवाना के प्रदीप नैन कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए। सोमवार को प्रदीप नैन का पुरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार उनके पैतृक गावं में किया गया। बता दें कि जिले के नरवाना खंड के गांव जाजनवाला के प्रदीप नैन वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे।

शहीद जवान प्रदीप नैन परिवार के इकलौते बेटे

वो अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी एक छोटी बहन भी है। दो साल पहले प्रदीप की शादी हुई थी। उसी दिन छोटी बहन की भी शादी थी। जाजनवाला के पूर्व सरपंच संजय सिंह ने बताया कि प्रदीप के पिता बलवान सिंह को देर शाम सेना से इस बारे में सूचना मिली। पूरे गांव में शोक छाया हुआ है। प्रदीप नैन अपने परिवार की ओर से सेना ज्वाइन करने वाले पहले शख्स थे। बलिदानी प्रदीप की पत्नी गर्भवती है।

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए हरियाणा के लाडले बेटे गांव जाजनवाला नरवाना निवासी पैराकमांडो शहीद जवान प्रदीप नैन को नमन करता हूं। मां भारती के लिए किया गया उनका सर्वोच्च बलिदान हमेशा प्रेरणा का स्त्रोत रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि वीरगति को प्राप्त वीरात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहने की असीम शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *