पुलिस कांस्टेबल भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ी, 12 नवंबर तक युवा भर सकेंगे फॉर्म

पुलिस कांस्टेबल भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ी, 12 नवंबर तक युवा भर सकेंगे फॉर्म

Last date for police constable recruitment extended, youth can fill the form till 12 November

हिमाचल के युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। जो युवा अभी तक पुलिस कास्टबेल भर्ती के लिए लोकसेवा आयोग में आवेदन नही कर पाए है वो अब 12 नवबंर तक आवेदन कर सकते है।हालांकि 31 अक्तूबर तक ही ऑनलाइन आवेदन की तिथि थी लेकिन वैब साइट न चलने से कई युवा आवेदन नही कर पाए थे। जिसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने आवेदन की तिथि बढाने का फैसला लिया। अब तक 93 हजार से अधिक आवेदन आ चुके है।

प्रदेश में 1088पदों पर कांस्टेबल की पुलिस भर्ती

सीएम मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान (CM Media Advisor Naresh Chauhan) ने कहा कि प्रदेश में 1088पदों पर कांस्टेबल की पुलिस भर्ती की आयोजित की जा रही है। आवेदन आने से लोक सेवा आयोग की साइट के माध्यम से फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है और ऐसे में उम्मीदवार फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं, ऐसे में उम्मीदवारों की मांग है कि दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए आयोग ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह (Chief Minister Sukhwinder Singh) ने आगे बढ़ा दी है।अब युवा 12 नंवबर तक आवेदन कर सकते है।उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार के समय पुलिस भर्ती पर कई सवाल खड़े हुए थे जिससे हिमाचल देश भर में शर्मसार हुआ था । पुलिस भर्ती पारदर्शी तरीके से हो इसके लिए राज्य लोक सेवा आयोग से पुलिस भर्ती करवाई जा रही है।

कर्मचारियों को वेतन और डीए सरकार ने किया जारी

वहीं विपक्ष पर भी नरेश चौहान (Naresh Chauhan) ने निशाना साधा और कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि विपक्ष को सरकार के काम नजर नहीं आ रहे हैं प्रदेश सरकार ने जनहित में कई फैसले लिए हैं और कई नए कार्यक्रम शुरू किए हैं विपक्ष केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए बयान बाजी कर रहा है पहली बार ऐसा हुआ की दिवाली से पहले ही कर्मचारियों को वेतन और डीए सरकार ने जारी किया है इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनने के लिए सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम शुरू किया है जहां पर लोगों की समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *