दिवाली से पहले JIO ने लॉन्च किया ये फ़ोन , जानिए फीचर्स

JioPhone Prima 2

Jio launches this phone before Diwali, know the features

दिवाली से पहले जिओ ने नया 4G फ़ोन लॉन्च किया है । इस फ़ोन का नाम है JioPhone Prima 2 . याद रहे की जियो ने पिछले साल JioPhone Prima को लॉन्च किया था. अब कंपनी ने अपने उस फोन सीरीज का विस्तार करते हुए उसी का एक अपग्रेड मॉडल को लांच किया है।

जियो ने 4जी फीचर फोन के नए खरीदारों को ध्यान में रखते हुए एक नया और बढ़िया फीचर फोन लॉन्च किया है। बता दें की JioPhone Prima 2 का डिजाइन बेहद शानदार है. यह फोन दिखने में काफी अच्छा लगता है. इसे देखने के बाद लगेगा कि यह बाकी फीचर फोन से डिजाइन के मामले में काफी बेहतर है.

फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने इस फ़ोन में 2,000mAh की रिप्लेसेबल बैटरी दी है, जो फीचर फोन्स के हिसाब से काफी टिकाऊ है . इस फोन की बैटरी को यूज़र्स अगर बदल भी सकते है . JioPhone Prima 2 में कंपनी ने 2.4 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले और कीपैड भी ऐड किया है . यह फोन एक अनस्पेसिफाइड क्वालकॉम चिपसेट और KaiOS 2.5.3 ऑपरेटिंग सिस्टम यानी सॉफ्टवेयर पर रन करता है. इस फोन में 512MB रैम और 4GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.

JioPhone Prima 2 के फीचर्स

जियो ने अपने इस नए फीचर फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एक फ्रंट कैमरा और एक बैक कैमरा भी दिया है. कंपनी का दावा है कि लोग इस फोन से बिना किसी बाहरी वीडियो चैट ऐप के भी डायरेक्ट वीडियो कॉल कर सकते हैं. इस फोन में एक एलईडी टॉर्च लाइट भी दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *