शिमला में अवैध मस्जिद के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस अलर्ट

शिमला में अवैध मस्जिद के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस अलर्ट

hindu-organizations-protest-against-illegal-mosque-in-shimla-police-on-alert

शिमला के सँजोली में होने जा रहे अवैध मस्जिद के खिलाफ हिंदू संगठनों के प्रदर्शन को लेकर प्रदेश भर में पुलिस चाक चौबंद है। इसे देखते हुए क्षेत्र में बुधवार सुबह 7:00 से रात 11:59 बजे तक धारा 163 (पहले 144) लगाई गई है । संजौली चौक पर पहुंचे हिंदू जागरण मंच के पूर्व महामंत्री कमल गौतम समेत अन्य लोगों को पुलिस ने वापिस भेज दिया है। संजौली में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मस्जिद के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है। ड्रोन से इलाके में निगरानी रखी जा रही है। ढली टनल के पास आवाजाही बंद कर दी गई है।

सोलन से शिमला की ओर जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की चेकिंग पुलिस द्वारा की जा रही है। यहां पर नाकाबंदी सोलन के चंबाघाट में की गई है। चंडीगढ़ शिमला नेशनल हाईवे 5 पर से गुजरने वाले सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है और सुनिश्चित किया जा रहा है की गाड़ी में कोई ऐसी साम्रगी तो नहीं है जिससे प्रदर्शन के दौरान कोई भी हिंसा हो सके। इसके लिए भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

ढली सब्जी मंडी में प्रदर्शन –

शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने संजौली में धारा 163 लागू की है। ढली सब्जी मंडी के पास नारेबाजी शुरू हो गई है। यहां 200 से ज्यादा लोग जमा हो गए हैं। यह सभी संजौली मस्जिद क्षेत्र की ओर आगे बढ़ने की तैयारी कर रहे हैं। मौके पर पुलिस तैनात है। इनकी मूवमेंट को देखते हुए ढली की दोनों टनल भी आवाजाही के लिए बंद कर दी गई हैं। डीसी शिमला के खिलाफ भी लोगों ने नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *