धर्मपुर(सोलन) : CRI कर्मचारी संघ कसौली के पदाधिकारीयो का प्रतिनिधिमंडल शिमला लोक सभा के सांसद सुरेश कश्यप से उनके दिल्ली निवास गंगा अपार्टमेंट में संघ के प्रधान रविकांत और संघ के महासचिव रणधीर सिंह के नेतृत्व में मिले और सांसद सुरेश कश्यप से अपनी मांगो को लेकर चर्चा की।
इस दौरान उन्होने बताया कि सांसद सुरेश कश्यप की ओर से संघ को अश्श्वासन दिया गया है कि संस्थान के लिए दो परियोजना जिसमे एंटीसीरा बनाने के लिए नया भवन व आधुनिक किस्म के उपकरण जल्द उपलब्ध होंगे। इसके अलावा यलो फिवर, पीत ज्वर, वैक्सीन के बंद हुये निर्माण कार्य को दोबारा से नये मानको के आधार पर शुरू होगा I सांसद ने बताया कि दोनो प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि लोकसभा चुनावो से पहले दोनो प्रोजेक्टों को धरातल पर उतारा जाऐगा I
कर्मचारी संघ की ओर से पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर कार्य अति शीघ्र गति से चल रहा है। जिसमें विभिन भर्ती नियमों का संशोधन, करुणा मूलक आधार पर भर्ती का कार्य शामिल हैं।
इसके लिए कर्मचारी संघ सांसद लोक सभा सुरेश कश्यप को हार्दिक आभार प्रकट करता है I कर्मचारी संघ के पदाधिकारी स्वास्थ्य सेवा महा निदेशक से मिले और मांग पत्र दिया। वहीँ सांसद ने सारी मांगो को ध्यानपूर्वक सुना और निवारण करने का आश्वासन दिया I स्वास्थ्य सचिव से डिपार्टमेंट की बेठक हुई। जिसमें संस्थान कि और से प्रधान रविकांत उपस्थित रहे और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को बैठक में उठाया I
