गोल्डी बराड़ की कॉल्स डिकोड, सिक्योरिटी कटौती हत्या की बड़ी वजह

गोल्डी बरार

पंजाब के विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा कम करने के बाद करोड़ों की इश्तिहार दे कर वाह-वाही लूटने वाले भगवंत मान अब इस बात का क्या जवाब देंगे कि सिद्धू मूसेवाला की मौत की प्लांनिग को अंजाम सरकार के सिद्धू की सुरक्षा कम करने के बाद ही दिया गया | इस बात का खुलासा गोल्डी बराड़ की शूटर्स को की गयी कॉल्स के डिकोड किये जाने के बाद हो गया है |

इस कॉल्स से साफ़ हो रहा है कि जैसे ही मूसेवाला की सुरक्षा कम की गयी गोल्डी बराड़ ने अपने शूटर्स को सिद्धू मूसेवाला हत्या करने का काम दे दिया | कॉल में गोल्डी बराड़ फ़ौजी को ये कह रहा रहा की मूसेवाला की सुरक्षा हटा ली गयी है इसलिए कल ही इस काम को अंजाम दे दो | 28 मई को गोल्डी शूटर्स को मानसा में 3 किलोमीटर दूर बने ढाबे पर रुकने का आर्डर देता है और अगले दिन वारदात करने की ताक़ीद भी देता है |

सुरक्षा कटौती बानी मौत की वजह

यह कॉल्स डिकोड होने के बाद अब ये साफ़ हो गया है कि मूसेवाला की मौत की वजह काफ़ी हद तक सुरक्षा कम किये जाना ही है | इस जानकारी के बहार आते ही विरोधी भी पंजाब सरकार पर आक्रामक हो गए हैं | पंजाब के पूर्ब गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा था कि उनकी सरकार के समय में सिद्धू मुसेवाला की जान को खतरे में देखते हुए एक पायलट गाड़ी और 10 सुरक्षाकर्मी दिए गए थे |

लेकिन जैसे ही आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो बिना कोई जांच किये और वाहवाही लूटने के लिए उनकी सुरक्षा में से 6 सुरक्षा कर्मी हटा लिए गए फिर बाद में 2 और सुरक्षाकर्मी हटा लिए गए | साथ ही साथ इस बात का ढिंढोरा भी पीट दिया गया | सूत्रों के मुताबिक जैसे ही ये खबर बहार आई गोल्डी बराड़ ने अपने शूटर्स को अलर्ट कर दिया और आखिरकार 29 मई को मूसेवाला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गयी |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *