हरियाणा भाजपा नेता सोनाली फोगाट का शुक्रवार को हिसार में अंतिम संस्कार होगा। सोनाली का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके ढंढूर फार्म हाउस लाया गया। यह फार्म हाउस हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे पर हिसार से लगभग 10 किलोमीटर दूर है। बता दे कि बीजेपी नेत्री सोनाली 23 अगस्त की सुबह गोवा के एक रिजॉर्ट में मृत मिली थीं। पोस्टमॉर्टम में उनके शरीर पर चोट मिले है जिसको मेडिकल भाषा में ब्लंट कट कहते है। यह चोट घुसे और डंडे की पिटाई से होती है और मुश्किल से दिखती है। पुलिस ने इस मामले में उनके PA सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर को गिरफ्तार किया है। गोवा पुलिस सुधीर और सुखविंदर को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।
गोवा में एक ही कमरे में ठहरे थे सोनाली और सुधीर
गोवा पुलिस सुधीर सांगवान को लेकर रिजॉर्ट भी पहुंची। सोनाली, सुधीर और सुखविंदर ने इस रिजॉर्ट में 2 कमरे बुक किए थे। इनमें से एक कमरे में सोनाली व सुधीर साथ ठहरे। दूसरे कमरे में सुखविंदर रूका। मंगलवार सुबह 7 बजे सुधीर अपने कमरे से बाहर गया। रिजॉर्ट प्रबंधन के अनुसार, सोनाली की मौत रिजॉर्ट में नहीं हुई। उसने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। वहीं सोनाली के जेठ कुलदीप ने सुधीर सांगवान ने कहा है कि एक बार सुधीर ने गुरुग्राम में किराए पर फ्लैट लेने के लिए सोनाली को अपनी पत्नी बताया था।
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि अगर सोनाली का परिवार लिखित में डिमांड करेगा तो राज्य सरकार उनकी मौत की CBI जांच जरूर कराएगी। सरकार को जांच कराने में कोई आपत्ति नहीं है। सोनाली की फैमिली पहले दिन से इस केस की CBI जांच की डिमांड कर रही है। परिवार कह चुका है कि उसे गोवा पुलिस की जांच पर यकीन नहीं है।
भाजपा नेता सोनाली के जीजा अमन पूनिया ने आरोप लगाया कि
सोनाली के जीजा अमन पूनिया ने आरोप लगाया कि सोनाली की मौत के 12 घंटे बाद तक सुधीर उसका मोबाइल फोन इस्तेमाल करता रहा। जब उन्होंने गोवा पुलिस से इस बारे में पूछा तो पुलिस अफसरों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अमन के अनुसार, सोनाली की हत्या राजनीतिक साजिश के तहत की गई और सुधीर इसमें मोहरा भर है।
जब वह और रिंकू गोवा पहुंचे तो सुधीर ने उन्हें बताया गया कि सोनाली ने रात में ड्रग्स की ओवरडोज ले ली, जिसकी वजह से उसकी तबियत बिगड़ गई। उसका तर्क था कि सोनाली सेलिब्रिटी थी, इसलिए वह उसे अस्पताल लेकर नहीं गया। अमन ने आरोप लगाया कि सोनाली को रेस्टोरेंट में ड्रग्स की ओवरडोज जानबूझकर दी गई।
सोनाली का भाई रिंकू गोवा पुलिस को शिकायत देकर सुधीर पर सोनाली से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप लगा चुका है। इस शिकायत में कहा गया कि सुधीर 3 साल से सोनाली से दुष्कर्म कर रहा था और उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी कर रहा था। परिवार का आरोप है कि तीन साल पहले सोनाली के घर हुई चोरी में भी सुधीर की भूमिका थी।
