कैप्टम बिक्रम बत्रा–
कारगिल युद्ध का जिक्र हो और कैप्टेन बिक्रम बत्रा का नाम न आए ऐसा हो नहीं सकता। पाकिस्तान ने धोखे से जब 1999 करगिल की कई चोटियों पर कब्ज़ा कर लिया, तब भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय शुरू किया. इस युद्ध में कैप्टन विक्रम बत्रा ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनकी वीरता की कहानी पूरे देश के लिए एक प्रेरणा है. एक ऐसा योद्धा जो कहता था ये दिल मांगे मोर…जंग के मैदान में कुछ योद्धा ऐसे होते हैं, जो अपनी बहादुरी के चलते इतिहास में अमर हो जाते हैं. जो देश की सेवा में कुछ ऐसा कर जाते हैं कि मिसाल बन जाते हैं. परमवीर कैप्टम विक्रम बत्रा को तो जैसे ख़ौफ़ के ख़ात्मे का ही शौक था.
करगिल जंग के समय विक्रम बत्रा जम्मू-कश्मीर राइफ़ल्स की 13वीं बटालियन में अधिकारी थे. श्रीनगर-लेह रास्ते के ठीक ऊपर मौजूद चोटी प्वायंट 5140 को फ़तह करने की ज़िम्मेदारी विक्रम बत्रा की टुकड़ी को दी गई. 20 जून 1999 की सुबह बत्रा की टीम ने प्वाइंट 5140 पर कब्ज़ा कर लिया. इस चोटी से बत्रा ने रेडियो पर संदेश दिया था कि… हमने अपने सक्सेस सिग्नल अटैक पर जाने से पहले ही तैयार कर लिए हैं.
ब्रावो कंपनी का सक्सेस सिग्नल ओ या या है, जो कि हमारे सीओ जोशी को रेडियो सेट पर बताया गया. उसके बाद एक और बंकर कैप्चर किया गया. मेरी कंपनी का सक्सेस सिग्नल दिल मांगे मोर. सारे लोग इतने जोश में थे कि वो चाहते थे कि कुछ और बंकर वहां होते.
प्वायंट 5140 पर कब्ज़े के बाद विक्रम बत्रा को लेफ्टिनेंट से कैप्टन बना दिया..उनका अगला मिशन था, प्वाइंट 4875 चोटी पर कब्ज़ा करना….इस मिशन पर जाने से पहले विक्रम बत्रा और उनकी टीम को कुछ दिन का रेस्ट मिला था. उन्होंने ख़ुद बताया था कि कैसे उनकी टीम एक बार फिर दुश्मन को धूल चटाने के लिए बेचैन है…दुश्मन उसी फ्रीक्वेंसी पर था, जिस पर हम थे.
रेडियो सेट पर पाकिस्तान के एक सैनिक या अधिकारी, जो भी था. मेरा कोड नेम शेरशाह था. उसने कहा शेरशाह आप आ गए. ऊपर आने की कोशिश मत करना, वरना आपको बहुत मुश्किल होगी. उन्होंने हमें चैलेंज दिया, और मेरे साथियों का ग़ुस्सा चढ़ गया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों की हिम्मत कैसे हुई हमें चैलेंज करने की. हमें मालूम था कि हम उनके निशाने पर हैं. या तो वो रहते या हम रहते…
सिर्फ़ 25 साल की उम्र लेकिन विक्रम की सोच कहीं आगे की थी. चेहरे पर किसी तरह के डर और घबराहट का नामोनिशान नहीं था. प्वाइंट 4875….इस चोटी के दोनों तरफ़ खड़ी ढलान थी. दुश्मनों की नाकाबंदी ने और भी मुश्किलें बढ़ा दी थी. प्वाइंट 4875 में जो घमासान हुआ, वो बेहद ख़तरनाक था. कैप्टन बत्रा ख़ुद आगे से लीड कर रहे थे.. आमने-सामने की लड़ाई में उन्होंने पांच दुश्मन सैनिकों को मार गिराया…गोली और बमबारी में गंभीर ज़ख़्मी होने के बाद भी उन्होंने दुश्मन की ओर ग्रेनेड फेंके. ये मुश्किल जंग अंत में भारतीय सेना जीत गई…लेकिन कैप्टन विक्रम बत्रा वीरगति को प्राप्त हुए.
